फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीका शहर का एक युवक बिना अनुमति के आकाश में दो घंटे उड़ाता रहा ग्लाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। रविवार को दोपहर बाद आकाश में एक ग्लाइडर उड़ते देख लोगों में हड़कंप मच गया और बच्चे उसके नीचे दौड़ने लगे। ग्लाइडर आकाश में करीब दो घंटे तक घूमता रहा। इसी बीच किसी ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी। प्रशासन हरकत में आया और ग्लाइडर को नीचे उतरवाया गया। ग्लाइडर के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पता चला कि ग्लाइडर उड़ाने वाला चीका का ही आकाश नाम का एक युवक है। उसने सात लाख रुपये की लागत से यह जुगाड़ ग्लाइडर बनाया है। उसने बताया कि उसेे आकाश में सैर करने का बचपन से ही शौक है। उसने इसकी छह माह की ट्रेनिंग भी ली है और उसकी मैकेनिकल पेशे में रुचि भी है। उसने करीब सात लाख रुपये खर्च करके यह जुगाड़ वाला ग्लाइडर बनाया है। इसके लिए उसने विदेश से भी कुछ पुर्जे मंगवाए हैं। उसने कहा कि उसके पास दो लोगों को लेकर उड़ने वाला ग्लाइडर भी है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चीका थाने के एएसआई कुलविंद सिंह ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। आला अधिकारियों से अनुमति लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें