कैथल। शहर की एक कॉलोनी की लड़की को नशा सुंघाकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना में पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि तीन मई को उसकी लड़की को आरोपी राहुल शहर के एक धार्मिक स्थल पर बहला फुसलाकर ले गया। वहां पर जाकर उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
इसी प्रकार से पुलिस को दी एक अन्य शिकायत में एक महिला ने बताया कि पांच मई को विनोद व उसके तीन अन्य साथियों ने घर में घुसकर छेड़खानी की है। वहीं जान से मारने की धमकी भी दे गए।