gaanv balabehada kee teem ne jeeta kabaddee kap
- फोटो : Kaithal
शहीद भगत सिंह कबड्डी क्लब ढांड की ओर से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हो गया, जिसमें गांव बलबेहडा की टीम ने कबड्डी कप पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि पूर्व सरपंच पवन कसाना रहे। सरपंच ने क्लब सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाना सराहनीय कार्य है।
मास्टर रोशन लाल ने बताया कि पहले सेमिफाइनल में बलबेहडा ने दयोरा को 14 अंकों के मुकाबले 14.5 अंकों से, दूसरे सेमिफाइनल में डीग ने गोबिंदपुरा को 12 अंकों के मुकाबले 14.5 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बलबेहडा ने डीग को हराकर कबड्डी कप पर कब्जा किया। विजय रही बलबेहडा की टीम को 71 हजार रुपये व कप एवं उप विजेता रही डीग की टीम को 51 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। बेस्ट रेडर बलबेहडा टीम के प्रदीप जौरासी व मेला बलबेहडा को 11-11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पवन कसाना, बलकार सिंह, पप्पू नंबरदार, प्यारा सिंह, बीरभान खेपड़, ओमप्रकाश नंबरदार, विक्रम पंच, मनीष ठकेदार, हर्ष गांगल व सतीश का योगदान रहा।