कैथल। ऑटो रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने भगोड़ा आरोपी काबू किया है। इस मामले में भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी ओमप्रकाश की टीम ने नामित अपराधी सिरटा रोड कैथल निवासी आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर 30 अक्तूबर 2022 को ऑटो रिक्शा चालक माता गेट कैथल निवासी प्रकाश चंद को किराया ने देकर ऑटो रिक्शा के पर्दे फाड़ने व मारपीट करने का आरोप था।
आरोपी सुरजीत को पुलिस ने गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन वह जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 18 अगस्त 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद