फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से 30 नवंबर तक विद्यार्थियों को आईटीआई में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। संस्थानों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने दाखिले की नई सूची जारी की है। अब 28 से 30 नवंबर तक विद्यार्थियों को आईटीआई में मौके पर दाखिले दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को ऑनलाइन मेरिट सूची जारी होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इस समय 20 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं। ऐसे में इन सीटों को भरने के लिए विभाग ने अनुसूची में बदलाव किया है। 28 से लेकर 30 नवंबर तक विद्यार्थी संबंधित संस्थान में सुबह 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाया है, वे भी अब पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके बाद पोर्टल से ऑनलाइन मेरिट कार्ड निकलवाना होगा। मेरिट कार्ड के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा। बुधवार की रात को जारी हुई पांचवीं मेरिट सूची के तहत राजकीय आईटीआई कैथल में करीब 240 विद्यार्थियों को सीट आवंटित की गई। अभी तक करीब 350 सीटें खाली हैं। अब पांचवीं मेरिट सूची के बाद सभी प्रकार का आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। अब रिक्त सीटों पर मेरिट के अनुसार ही दाखिला दिया जाएगा।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि पांचवीं मेरिट सूची के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। वीरवार को विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर फीस जमा करवाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में मौके पर पहुंचकर मेरिट अनुसार दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें