फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवक को जर्मनी भेजने के नाम पर तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बरसाना निवासी रामचंद्र ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी कि उसकी कुराना गांव जिला पानीपत निवासी वेदपाल के साथ जान-पहचान थी। वेदपाल ने उसे कहा कि वह उसके बेटे पवन को विदेश भेज देगा। उसको जर्मनी भेजने के लिए 12 लाख रुपये लगेंगे। आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे यह राशि ले ली और उसके पुत्र को 15 दिसंबर 2022 को जर्मनी के लिए भेज दिया। कागजात नकली होने के कारण उसे रास्ते से ही वापस भेज
विज्ञापन


दिया गया।

इसके बाद आरोपी ने लड़के को अमेरिका भेजने की बात कही और 35 लाख रुपये मांगे। दोबारा फिर नकली कागजात होने के कारण बीच रास्ते से वापस आ गया। अब आरोपी न तो उन्हें उनके रुपये वापस दे रहा है और न ही लड़के को विदेश भेजा। पैसे मांगने पर जान से मारने धमकी देता है। इस धोखाधड़ी में आरोपी का राजबीर व नेहा ने भी सहयोग किया है। जांच अधिकारी जयभगवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें