फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी का आरोपी सात दिन के पुलिस रिमांड पर

Wed, 05 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने सात दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मामले में इकनॉमिक सेल के एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने जांच करते हुए गांव बिराल जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव अलीपुरा जिला जींद रितु की शिकायत के अनुसार उसके दोनों भाई बेरोजगार थे। किसी के माध्यम से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर गांव बिराल निवासी रवि कुमार के साथ उनका संपर्क हुआ था। रवि ने अपना नाम रणदीप बताते हुए कहा था कि वह आर्मी में नौकरी करता है और उसके भाइयों को भी आर्मी में क्लर्क के पद पर लगवा देगा। आरोपी ने अपना आई कार्ड उनके पास भेजा तो उन्हें विश्वास हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन रवि ने उन्हें गुहला क्षेत्र के गांव रामथली में बस स्टैंड पर बुलाया और पेमेंट को लेकर बातचीत की, जिसने अलग-अलग समय पर उनसे 19 लाख रुपए अकाउंट में जमा करवाए और 21 लाख रुपए नकद ले लिए। उनके पास इतने रुपए नहीं थे, इसलिए पिता ने अपना घर भी बेच दिया। घर बेचने के बाद भी रुपए पूरे नहीं हुए तो ब्याज पर रुपए लिए। पूरी पेमेंट लेने के बाद रवि ने उसके भाइयों के आर्मी क्लर्क के ज्वाइंनिंग लेटर दे दिए। ज्वाइंनिंग लेटर लेकर अंबाला आर्मी कैंट गए तो लेटर फर्जी निकले। इस पर थाना गुहला में शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया था। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से सात दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें