फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच संक्रमितों की गई जान, 68 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी कोरोना संक्रमित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। राहत की बात है कि एक दिन में 68 लोगों ने महामारी को मात दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को जिले के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना से तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि दो व्यक्ति की मृत्यु जिला से बाहर हुई है। मृतकों में तीन पुरुष और दो महिला शामिल हैं। इसमें 70 वर्षीय कैथल निवासी महिला का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा था। इसी प्रकार 78 वर्षीय सुलतानिया निवासी महिला का इलाज सिग्नस अस्पताल में चल रहा था तथा 33 वर्षीय खुराना निवासी पुरुष जो होम आइसोलेशन में था शामिल है। वहीं रविवार को नागरिक अस्पताल कैथल से 13, शाह अस्पताल से 3, सिग्नस अस्पताल से 3 तथा होम आइसोलेशन में रहे 49 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है।
अभी जिले में 700 एक्टिव केस
जिला में 10 हजार 310 कोरोना के मरीजों में से 9 हजार 349 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 700 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 36 हजार 420 में से 2 लाख 25 हजार 538 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 90.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में हैं 553 मरीज
जिले में 553 मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 8 हजार 713 व्यक्तियों में से 8 हजार 180 ठीक हो चुके हैं।
एक लाख 60 हजार का टीकाकरण
जिले में अभी तक 1 लाख 60 हजार 148 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 1 लाख 35 हजार 691 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 24 हजार 457 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब स्टॉक के तौर पर 10 हजार 330 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 7 हजार 30 कोविशिल्ड तथा 3 हजार 300 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें