फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पहले तीन बेटों, अबकी देवरानी-जेठानी को मिली नौकरी

Sat, 19 Oct 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा सरकार शपथ कार्यक्रम के बाद ग्रुप सी और डी के परिणाम जारी होने के बाद शहर के सेक्टर 19 में एक ही परिवार की दो बहुओं को नौकरी मिली है। इससे पहले भाजपा सरकार में ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

इस परिवार को दिवाली का यह जबरदस्त तोहफा नई भाजपा सरकार की ओर से मिला है। परिवार में केवल बड़ी बहु है, जो निजी संस्थान में नौकरी कर रही है। अबकी दो अन्य देवरानी और जेठानी को सरकारी नौकरी मिल गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 19 निवासी रिटायर्ड कानूनगो धर्मबीर प्रजापति के परिवार में तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा नवदीप, अमित मंझला और सबसे छोटा राहुल है। इनमें अमित की पत्नी प्रीति और राहुल की पत्नी शालू को अबकी ग्रुप-सी की सरकारी नौकरी का तोहफा मिला है।

इससे पहले तीनों बेटों को भाजपा सरकार में ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इतना ही नहीं राहुल और प्रीति का सरकारी नौकरी में लगातार दूसरी बार चयन हुआ है। इससे पहले 2022

में ग्रुप डी की भर्ती में इन दोनों का चयन हुआ था।

कुल मिलाकर परिवार के तीन बेटों और दो पुत्र वधुओं को नौकरी मिल गई है। रिटायर्ड कानूनगो धर्मबीर प्रजापति के परिवार अब केवल एक पुत्र वधु ही निजी संस्थान में नौकरी कर रही है। रिटायर्ड कानूनगो धर्मबीर प्रजापति ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उनके तीनों बेटों को पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनके मंजले बेटे अमित का वर्ष 2015 में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ था। अब वह बंगलुरू में कार्यरत है। इसके बाद उनके सबसे बड़े बेटे नवदीप का चयन 2018 में ग्रुप सी में क्लर्क के पद पर हुआ। इस समय वे चंडीगढ़ में चीफ सेकेट्ररी कार्यालय में कार्यरत हैं।

इसके बाद सबसे छोटे बेटे राहुल का 2022 में आए पटवारी के परिणाम में चयन हुआ है। वहीं, अब उनके बेटे अमित की पत्नी प्रीति, छोटे बेटे राहुल की पत्नी शालू का ग्रुप सी में क्लर्क के पद पर चयन हुआ है। बड़े बेटे नवदीप की पत्नी नीलम रानी एक निजी संस्थान में अध्यापक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन


धर्मबीर प्रजापति ने कहा कि सरकार की ओर से परिणाम जारी करने पर वे मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हैं। भाजपा की सरकार सभी वर्गाें को एक साथ लेकर कार्य करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें