फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के मामले में घर पर फायरिंग करके फरार हुए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव नैना में रविवार की रात को एक व्यक्ति के घर के बाहर से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने फायरिंग की। जिसमें गोलियां कार व घर के कमरे में जा लगी। पुलिस ने सोमवार को मिली सूचना के बाद विदेश में बैठे एक व्यक्ति नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नैना निवासी महिपाल ने बताया कि 27 फरवरी की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। को रात करीब 11.20 पर जब वह और उसका परिवार घर में अंदर थे तो बाहर गेट पर दो हथियारबंद लोग मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने उसके घर पर गोलियां चलाईं। जिसमें एक गोली उनके घर पर खड़ी कार में लगी और दूसरी कमरे के दरवाजे पर लगी। उसकी मां व बच्चों ने आवाज सुनी और वे बाहर आए तो देखा कि दो व्यक्ति के गेट के सामने से बाइक उठाकर निकल लिए और जाते-जाते धमकी दे गए कि आज तो कोई बाहर नहीं निकला, फिर कभी देखेंगे। वह घर के पिछले कमरे में सोया हुआ था। तभी उसक पास 11 बजकर 26 मिनट पर एक व्हाटसएप कॉल मोबाइल नंबर 4368864742713 व 8902679546 से आई थी। उसने रात का समय होने के कारण फोन नहीं उठाया। जसमेर नामक व्यक्ति अक्सर उसके पास धमकी देने के लिए कॉल करता है। जिसकी शिकायत वह पहले भी थाना सिविल लाइन में दे चुका है। उसे सुबह 5 बजे परिजनों ने बताया कि रात को घर पर गोलियां चली हैं। उन्होंने रात को डर के मारे उसे नहीं बताया। उसने कहा कि पूरा मामला पैसों की लेन-देन से जुड़ा हुआ है। उसे जसमेर, अमर सिंह व सीमा से पैसे लेने थे। जिसका उसने पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया था। जो पंचायत के माध्यम से निपट गया था। अब वह विदेश में बैठकर उसे धमकी देता है। वह इस संबंध में उसके पिता को भी बता चुका है। पुलिस ने इस संबंध में जसमेर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ शिव कुमार ने कहा कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति अज्ञात है। विदेश में बैठे एक व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें