फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगी आग, 30 एकड़ फाने व कूप जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में सजूमा रोड पर कृषि क्षेत्र में अचानक लगी आग में 30 एकड़ भूमि पर पशु चारे के लिए संरक्षित फाने और तूड़ी का कूप जलकर नष्ट हो गया। किसानों, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे लगे। दमकल विभाग की जो गाड़ी मौके पर पहुंची, उसमें केवल दो कर्मी ही मौजूद थे। जबकि दूसरी गाड़ी को जब तक घटना की लोकेशन मिली, तब तक किसानों को काफी नुकसान हो चुका था। खेतों में तूड़ी बनाने के लिए प्रयोग किए जा रहे रीपर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी है। इस घटना में किसान राजेंद्र के 16, मोहित गांव सजूमा के तीन और रोशन, दया, सीरिया के दो-दो एकड़ में पशु चारे का नुकसान हुआ। इसके अलावा अन्य किसानों को भी नुकसान हुआ। सोनू नंबरदार, प्रमोद शर्मा, संजू, रिंकू, मैनपाल राणा, काला, सतीश, कोकन राणा और कृष्ण ने बताया कि दमकल के अलावा वृक्षों की हरी टहनी-पत्तों, ट्रैक्टर के साथ मिट्टी कटाव और अन्य संसाधनों के जरिये आग पर काबू पाने की कोशिश की। भारतीय किसान यूनियन ने प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

दमकल विभाग के पास संसाधनों का अभाव
कलायत में 13 मार्च 2022 को दमकल उप केंद्र की अस्थायी स्थापना नगर पालिका भवन कार्यालय परिसर में की गई। केंद्र का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया, लेकिन केंद्र के पास न तो उचित मात्रा में संसाधन मौजूद हैं और न ही पर्याप्त कर्मी। इसके चलते किसानों को ऐसी घटनाओं में नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें