फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र की करंट से मौत, तीन लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। सबमर्सिबल बोर में मोटर डाल रहे सलेमपुर वासी पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। इसके अलावा उनके साथ में काम कर रहे तीन अन्य लोग करंट लगने से झुलस गए। तीनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम सलेमपुर निवासी 38 वर्षीय रामकुमार अपने 18 वर्षीय बेटे जगसीर के साथ खेत में लगे सबमर्सिबल बोर में मोटर डाल रहे थे। इन लोगों के साथ पप्पू, संजीव व गोल्डी भी मोटर डलवाने में मदद कर रहे थे। इसी दौरान इन पांचों को बिजली का जोरदार करंट लगा। खेत में काम कर रहे इन लोगों को बिजली का करंट लगने की सूचना मिलते ही मौके पर कई लोग एकत्रित हो गए। सभी को आनन फानन शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रामकुमार व उनके बेटे जगसीर को कैथल रेफर कर दिया और पप्पू, संजीव व गोल्डी को दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रामकुमार व उनके बेटे जगसीर को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रामकुमार की पत्नी की करीब एक साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर गुहला राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हादसे में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। रामकुमार और जगसीर खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें