फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच फीट का डंडा और झंडा लेकर पूरे प्रदेश से पहुंचेंगे किसान

विज्ञापन
Farmers will reach from all over the state with a five feet stick and flag - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आज प्रस्तावित दौरे के रद्द होने के एलान से पहले किसानों ने सीएम के विरोध की हर संभव तैयारी कर ली थी। सुबह किसान मोर्चा से जुड़े लोगों ने घोषणा कर दी थी कि सीएम के हैलीकाप्टर को कैथल में उतरने नहीं दिया जाएगा। साथ ही एलान कर दिया था कि प्रदेश के कौने-कौने से किसान पांच फीट का डंडा व चार फीट का झंडा लेकर कैथल पहुंचेंगे। हालांकि सरकार की ओर से शुक्रवार सायं तक स्पष्ट कर दिया गया कि सीएम कैथल में नहीं आएंगे। जिस कारण किसानों ने विरोध कार्यक्रम को टाल कर कैथल-कुरुक्षेत्र बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा पर एकत्रित होने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

सुबह के समय किसान नेता विक्रम कसाना ने कहा था कि सीएम का विरोध करेंगे। समाज का कोई विरोध नहीं करेंगे। महाराजा अग्रसेन का वे पूरा सम्मान करते हैं। किसानों ने तो हनुमान वाटिका व नीमसाहब गुरुद्वारा में प्वाइंट बना लिए थे। साथ ही आरकेएसडी कॉलेज में मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर को कैथल की धरती पर उतरने नहीं दिया जाएगा। इसी प्रकार से सतपाल दिल्लोंवाली ने कह दिया था कि किसान पूरे प्रदेश से पांच फुट का डंडा व इतना ही लंबा का झंडा लेकर यहां विरोध किया जाएगा।
इसी प्रकार से किसान नेता भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि जो अधिकारी टांग पर गोली मारने की बात कह रहे हैं। वे धमकी न दें। वे छाती में गोली खाएंगे। सीएम यदि कैथल में आए तो बहुत बड़ी अनहोनी होगी। किसान नेताओं ने सुबह अग्रवाल समाज से सीएम के कार्यक्रम को रद्द करने की अपील की थी।
विज्ञापन

इसके बाद सायं के समय किसान नेता एवं भाकियू जिला अध्यक्ष होशियार गिल ने कहा कि दिल्ली बॉर्डर से किसान मोर्चा के गणमान्य नेताओं सहित पूरे प्रदेश में संपर्क कर लिया गया था। जहां भी धरने चल रहे हैं, वहां से, जिला प्रधान, ब्लॉक प्रधानों सहित अनेकों लोगों से संपर्क करके शनिवार को कैथल पहुंचने की अपील कर ली गई थी। किसानों में पूरा जोश है। लेकिन प्रशासन ने जब यह कह दिया कि सीएम कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं तो इसकी सूचना दिल्ली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा को दे दी गई है। इसलिए अब विरोध नहीं किया जाएगा। अग्रवाल समाज से अलग यदि कोई भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचेगा तो उसका विरोध जरूर होगा। किसान अब गुरुद्वारा नीमसाहिब की बजाए थाना टोल प्लाजा पर ही एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें