फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया से भरे तीन ट्रकों को किसानों ने कालाबाजारी के संदेह पर घेरा

विज्ञापन
45-कलायत। किसानों के बीच पहुंचे खंड कृषि अधिकारी डॉ.रामेश्वर श्योकंद। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। नेशनल हाईवे पर किसानों ने यूरिया खाद से भरे दो ट्रकों को कालाबाजारी के लिए जाने की आशंका को जताते हुए घेर लिया। जबकि तीसरा ट्रक अनाज मंडी के पास किसानों की घेराबंदी में फंस गया। किसानों ने तीन वाहनों से जुड़े मामले की पड़ताल के लिए कृषि विभाग और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद व थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। कृषि अधिकारी ने जब किसानों की मौजूदगी में दोनों ट्रक चालकों से खाद सप्लाई से संबंधित दस्तावेज मांगें तो वे दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह, सन्नी राणा, गंगा दयाल व विनोद कुमार ने कहा कि जिस प्रकार तिरपाल से ढांपे गए यूरिया से लदे ट्रक बिना दस्तावेज मिले हैं उससे आशंका है कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ हो रही है। उन्होंने इस मामले की जांच करते हुए धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद ने बताया कि तीनों ट्रकों में भरे गए यूरिया से जुड़े मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें