फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी में छूट देने के नाम पर महिला से 85 हजार 900 रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेरा भाग सिंह निवासी महिला से ऑनलाइन खरीदारी में छूट देने के नाम पर एक आरोपी ने 85 हजार 900 रुपये ठग लिए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डेरा भाग सिंह निवासी रितू ने बताया कि 19 मई को सुबह 10 बजे उसके नंबर पर अविनाश नाम के किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि उनके लिए खरीदारी का विशेष ऑफर चल रहा है। अगर वे कुछ भी सामान खरीदना चाहती हैं तो छूट दी जाएगी। फोन करने वाले व्यक्ति की बातों में आकर उसने 85 हजार 900 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली और कहा कि पैसे होम डिलीवरी पर देंगी। इस पर आरोपी ने कहा कि वह ऑनलाइन भुगतान ही करे। इसके बाद उसने कैथल रोड चीका स्थित बैंक में जाकर अपने खाते से अविनाश के खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद आरोपी ने कहा कि 15 मिनट में बता रहा हूं कि उसके पास पार्सल कितनी देर में आएगा। उसके बाद कॉल आई कि उसे दिए गए खाते में तीन लाख 10 हजार रुपये डालने होंगे। उसने ऐसा करने से मना कर दिया और अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने अभी तक पैसे वापस नहीं किए हैं और बार-बार मोबाइल फोन पर कॉल करके पैसे डालने के लिए मजबूर कर रहे हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने आरोपी पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उसे दिल्ली बुलाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें