Exhibition of weapons and vehicles on Police Martyrdom Day
- फोटो : Kaithal
पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में 21 से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में बुधवार को पुलिस लाइन कैथल में पुलिस द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले हथियारों तथा वाहनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों तथा आमजन द्वारा हिस्सा लेते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
प्रदर्शनी में शामिल वाहनों में बज्र वाहन, वाटर कैनन तथा एंबुलेंस को दिखाया गया। इसी तरह पुलिस द्वारा प्रयुक्त किए जा रहे हथियारों में गललोक पिस्टल, पिस्टल 9 एमएम, रिवाल्वर 38, सिंक, एके47, एसएलआर तथा थ्री नोट थ्री जैसे हथियारों को दिखाया गया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान की अगुवाई में जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कैथल में शहीदों की याद में पुलिस द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले हथियारों तथा वाहनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके दौरान पुलिस लाईन प्रबंधक एसआई रामसिंह, एएसआई विक्रम सिंह, एमटीओ एचसी इकबाल सिंह, केएचसी हेडकांस्टेबल बलिंद्र सिंह तथा पुलिस लाईन एमएचसी पवनजीत सहित अन्य पुलिस कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी ने बताया कि 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस मनाया जाता है। जिसकी स्मृति तहत 31 अक्तूबर तक पुलिस विभाग द्वारा प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे है। देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों से प्रेरणा लेकर उनका अनुसरण करते हुए सभी को देश सेवा के लिए कार्य करना चाहिए। सभी शहीदों को पुलिस व समाज द्वारा कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।