फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माता पार्वती की उपासना के पवित्र पर्व महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिले का कोना-कोना शिवभक्ति में लीन नजर आया। शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पुष्प, फल, बेलपत्र, धतूरा, मंदार माला समेत तमाम उनकी प्रिय वस्तुएं चढ़ाई गईं। शिव विवाह से जुड़ा पर्व होने के कारण विभिन्न स्थानों पर शिव बरात और झांकियां निकाली गईं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-भाव से समूचा वातावरण शिवमय होता रहा।
विज्ञापन

श्री चंदाना गेट पर स्थित अरुणेश्वर मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, सेक्टर-19 स्थित शिव मंदिर, प्रताप गेट पर स्थित सूर्यकुंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सहित प्रताप गेट स्थित श्री शिव वाटिका में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां दर्शन-पूजन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं रहीं। शिव वाटिका में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सुबह हवन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में कमल आहूजा, नीना आहूजा, मनोहर लाल आहूजा, कैलाश आहूजा ने हवन में आहुतियां डालीं। शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई थी। प्रधान कृष्ण नारंग ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष तरह के प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें