फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनक्वास टीम ने बनाई रिपोर्ट, दी सलाह

Thu, 01 Jun 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाओं की दौरा करने के लिए पहुंची एनक्वास की टीम ने तीसरे दिन निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल के अधिकारी व अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के तहत और अधिक सुधार करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


अंतिम दिन भी टीम की सदस्यों ने ऑपरेशन थियेटर का दौरा किया। यहां पर दाखिल मरीजों से बातचीत की। इस टीम में गुजरात से हेमंत भटनागर, चंडीगढ़ से रेनू भ्याना और केरल से सीमा मुरली शामिल रही। गौरतलब है कि पहले इस योजना में तीन साल पहले ही जिला नागरिक अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार मिला था। अब इस एनक्वास की टीम की तरफ से सुविधाओं के आधार पर ही अस्पताल को रैंकिंग मिलेगी। टीम अंतिम दिन अस्पताल में किए निरीक्षण का पूरा रिकार्ड तैयार कर अपने साथ ले गई।

दो दिन तक जांची यह व्यवस्थाएं-एनक्वास की टीम ने दो दिन में अस्पताल के सामान्य वार्ड, ब्लड सेंटर, फार्मेसी स्टोर, अस्पताल के सभी ओपीडी कक्ष, डॉक्टरों की स्थिति, निर्माणधीन आईसीयम, ऑक्सीजन प्लांट, पोर्टेबल अस्पताल, मशीनों सहित अन्य जांच की गई।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एनक्वास की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल का तीन दिन तक निरीक्षण किया है। इसके बाद रिपोर्ट सरकार की संस्था एनएचएसआरसी को रिपोर्ट देंगे। फिर अस्पताल को रैंकिंग के आधार पर पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें