फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आज से आवेदन

Thu, 01 Jun 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। इस समय विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य व डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। विद्यार्थी दाखिले के लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 30 जून तक दाखिले के आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश मेरिट आधार पर 03 से 15 जुलाई तक किए जाएगें। यदि 30 जून तक सभी सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं होते हैं तो 03 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शास्त्री में 7, आचार्य में 6 व डिप्लोमा में 6 विषयों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शास्त्री में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार दाखिले होंगे। संस्थागत विद्यार्थियों के दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। विश्वविद्यालय में वेबसाइट के माध्यम से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे।
विज्ञापन

संस्कृत यूनिवर्सिटी में इन कोर्स में होंगे दाखिले
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री में 12वीं या 12वीं के समकक्ष पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत शास्त्री की पढ़ाई चार वर्ष की होगी। विद्यार्थी व्याकरण, साहित्य, दर्शन, योग, ज्योतिष, वेद, धर्मशास्त्र योग में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आचार्य में शास्त्री, बीए या इसके समकक्ष पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आचार्य की पढ़ाई दो वर्ष की रहेगी। जिसमें वेद व्याकरण, ज्योतिष, साहित्य, दर्शन, धर्मशास्त्र हिंदू अध्ययन, योग में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। डिप्लोमा के लिए 12वीं या इसके समकक्ष पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ज्योतिष वेद, पौरोहित्य कर्मकांड, वैदिक गणित, वास्तुशास्त्र, संस्कृत भाषा दक्षता योग का डिप्लोमा एक वर्षीय व आयुर्वेद का डिप्लोमा दो वर्ष का है।
महर्षि वाल्मीकि संस्कृत उप कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थी एक से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत सिलेबस तैयार किया है। इसमें विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी। आचार्य कक्षा में प्रत्येक विषय में 30 सीटें हैं। शास्त्री में प्रत्येक विषय में 35 सीटें हैं। वहीं अंशकालीन पाठ्यक्रम कोर्सों में प्रत्येक विषय में निर्धारित 50 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें