फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच के घर से मीटर उतारने पर बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी के गांव डुलियाणी में बिजली बिलों की रिकवरी के लिए पहुंचे बिजली कर्मचारियों का विरोध कर उनके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी हिम्मत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 06 अगस्त को कर्मबीर एएलएम पूंडरी के गांव डुलियाणी में डिफाल्टर राशि रिकवरी के लिए गांव में लोगों से मिल रहा था। इसके साथ ही बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के मीटर भी उतार रहा था। इस दौरान वे गांव के ही सरपंच चरण सिंह के घर से मीटर उतारे थे। यहां सरपंच का भाई महिपाल था। उन्होंने मीटर उतारने का विरोध किया। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट की। औजार और डिफाल्टर सूची छीन ली। इसके अलावा कर्मचारी की कमीज भी फाड़ दी। आरोपी ने कर्मचारी के सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें