कैथल जेल में बुजुर्ग कैदी ने फंदा लगा लिया। कैदी दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
कैथल जेल में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उपरोक्त बुजुर्ग कैदी दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट के मामले में जिला जेल में बंद था। कैदी ने देर रात को फंदा लगाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बलवीर पूंडरी का रहने वाला था, जिसकी पाई गेट पर रिहायश है। वह पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जेल में बंद किया गया था। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।