फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से गांव खरौदी निवासी 75 वर्षीय कोरोना बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में कोरोना से मरने वालों का भी सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग की पटियाला में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे गांव खरौदी के रहने वाले थे। जिले में अभी तक कुल 356 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 108 नए मामले सामने आए। वहीं 162 ने कोरोना को मात दी है। इस समय कोरोना संक्रमण के 772 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्तियों में से 716 को होम आइसोलेशन में रखा गया है, 12 मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, 1 एल्केमिस्ट मोहाली में, 4 मरीज का इलाज शाह अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ में 20 मरीजों, सिग्नस अस्पताल में 10, जीएमसी चंडीगढ़ में 1, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में 6, नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 2 मरीजों का इलाज चल रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 13 हजार 714 कोरोना के मरीजों में से 12 हजार 586 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 91.3 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.49 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे 11839 व्यक्तियों में से 11123 ठीक हो चुके हैं। कैथल में अब तक 15 लाख 30 हजार 810 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 8 लाख 76 हजार 903 व्यक्तियों को पहली डोज, 6 लाख 50 हजार 546 व्यक्तियों को दूसरी डोज तथा 3361 को बुस्टर डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 3582 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें