फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल पहुंचे CM नायब सैनी: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगाए लाखों पौधे, अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश

Fri, 16 Aug 2024 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल में पौधरोपण अभियान में ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवकों, वन मित्रों, शहरी स्थानीय निकायों, रेडक्रॉस वोलिंटियर्स, सामाजिक संस्थाओं, और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को शामिल किया। जिला प्रशासन इस कार्यक्रम की तैयारी में पूरी तरह से जुटा रहा।
विज्ञापन
कैथल में सीएम का कार्यक्रम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल में आज अतिरिक्त अनाज मंडी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अभियान के तहत जिले में लगभग ढाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इससे पहले चंडीगढ़ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमा शंकर, वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल ने इस अभियान की समीक्षा की और सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें