फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लूटने वाले आठ आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिस्तौल दिखाकर गांव पिंजूपुरा के पास 25 मई को एक कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी को लूटने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया वहीं दो अन्य को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फाइनेंस और ड्राइवर का काम करते हैं।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने सीआईए-1 परिसर में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने जिला महेंद्रगढ़ के ढाणा निवासी अक्षय, जिला अलवर राजस्थान में लाल सिंह वास निवासी गुड्डू, रेवाड़ी बलवाड़ी निवासी प्रवीण व सोमपाल, गुरुग्राम के खलीलपुर निवासी राहुल, सोनीपत के मुरथल निवासी विजय व शिवचरण व पंजाब के संगरूर के दिड़बा निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अक्षय, गुड्डू, प्रवीण, राहुल विजय व शिवचरण को रेवाड़ी से तथा सोमपाल व विजय को पंजाब की मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया। रेवाड़ी से वारदात में प्रयोग बोलेरो गाड़ी व कबाड़ी से भरी गाड़ी पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से पुलिस ने बरामद की है।
आरोपियों के कब्जे से दो नाजायज पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं। मगंलवार को सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए, जहां से आरोपी अक्षय, गुड्डू, प्रवीण, विजय, राहुल, शिवचरण को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी दो आरोपी सोमपाल बलवाड़ी व विजय निवासी दिडबा का चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

क्या हुई थी घटना
बरवाला निवासी तेजभान ने पुलिस को 26 मई को शिकायत दी थी कि 25 मई की रात को करीब साढ़े 10 बजे पिंजूपुरा से थोड़ा आगे आईटीआई के सामने बरवाला से कबाड़ी के सामान से भरी गाड़ी लेकर वह गोविदगढ़ पंजाब के लिए चला था। उसी रात वह गांव सच्चा खेड़ा के पास होटल पर गाड़ी खड़ी कर सो गया था। इसके बाद 26 मई को सुबह पौने छह बजे वहां से चल दिया। जब वह पिंजूपुरा के नजदीक पहुंचा तो अचानक एक बोलेरो गाड़ी उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई। गाड़ी से दो युवक उतरे और गाड़ी रोकने को कहा। उन्होंने बातों में उलझाकर उसे गाड़ी से उतारा।
इसके बाद उनकी गाड़ी में सवार छह लोगों ने उसके साथ मारपीट की। एक बदमाश ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया और उस पर पिस्तौल तान कर कहा कि गाड़ी में बैठ जा नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद वे उसका फोन, पांच हजार रुपये व गाड़ी की चाबी छीन कर फरार हो गए। बदमाशों ने सुबह करीब आठ बजे सैनीपुरा गांव के पास उसे सिसाय पुल के नीचे फेंक दिया था। शिकायत के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

13-कैथल। सीआईए-01 परिसर में आरापियों को लेकर आते पुलिस की टीम।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें