फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

Thu, 22 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाते डीसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 डीसी संजय जून ने आपदा प्रबंधन के माध्यम से भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता वैन को लघु सचिवालय परिसर से झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्राकृतिक आपदा भूकंप के दौरान होने वाले जान-माल के नुकसान को लोगों में जागरूकता फैलाकर कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदाओं के समय की भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। ऐसी आपदाओं के समय केवल राहत कार्यों से ही लोगों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जागरूकता वैन 21 से 25 दिसंबर तक जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को भूकंप की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करेगी। 

जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जिला वासियों को आपदा प्रबंधन के बारे में स्कूलों, कालेजों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर प्रशिक्षण देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीआरओ सुभाष मेहता व आपदा प्रबंधन के अनुसंधान अधिकारी शब्द दयाल ने बताया कि राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भूकंप सुरक्षा सप्ताह के दौरान 22 दिसंबर को पूंडरी में तहसील कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 23 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में भूकंप सुरक्षा के ऊपर एनसीसी कैडेट की प्रतियोगिता करवाई जाएगी तथा 24 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें