फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में जलाए मिट्टी के दीये, लड़ियों की धूम

Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर आसपास के गांवों में दीपों का त्योहार दीपावली धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने दीपों का पर्व दीपावली शुक्रवार को भी मनाया गया। दीपावली पर्व पर बाजार में चहल-पहल दूसरे दिन भी रही। घरों में मिट्टी के दीये जलाने के साथ लाइटों की लड़ियों की सजावट देखने लायक रही।

पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम दिखाई दी। वहीं, नगर में चाइनीज लड़ियां भी न के बराबर थी। लोगों ने अब की बार ज्यादातर मिट्टी के दीये ही जलाए। नगर के पूरे बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए थे।
विज्ञापन


दीपावली के दिन लोगों के एक दूसरे को बधाई दी। हलवाई की दुकानों पर अब की बार वह रौनक नहीं दिखाई दी। सांय के समय लोगों ने दीपावली पूजन के दौरान लक्ष्मी, गणेश की पूजा कर घर में सुख शांति की कामना की।

दीयों से बनाई दीपमाला

गांव खेड़ी सिंबल वाली में दीपावली पर्व पर गांव के युवाओं ने दीयों से अपनी श्रद्धा व आस्था का केंद्र शक्ति स्थलों के लिए दीपमाला बनाई। बता दें कि गांव के आबाद होने के समय से ही दादा खेड़ा, पीर बाबा व बाबा के पावन स्थान बने हुए है। जहां पूरे गांव के लोग श्रद्धा व आस्था से मन्नत मांगते हैं।
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर गांव के युवाओं ने अपने आराध्यों के सम्मान में पूरे गांव से देशी घी मंगवाकर घी के दीपों से जय त्रिवेणी धाम की आकृति बनाई, घी के दीपो से बनी पावन दीपमाला बड़ी ही मनमोहक व आकर्षक का केंद्र रही। युवाओं के इस समान लेकर हर ग्रामीण अपने आराध्यों के प्रति किए गए समान सहित इस कार्य की प्रशंसा करता नजर आया। इस मौके पर मनोज कुमार, अक्षय कुमार, राजेश, मोहित, लड्डू नाथ, ऋषभ, आर्यन, अतुल, आशु, जश्न आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें