फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रन फॉर यूनिटी में कैथल वासियों ने दिखाया उत्साह

Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को अंबाला रोड पर छोटू राम इंडोर स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीसी डॉ. विवेक भारती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश की छोटी-बड़ी लगभग 562 रियासतों को भारत संघ में अपने कौशल नेतृत्व से विलय करवाया और देश को एकता के सूत्र में बांधा।

अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। डीसी डॉ. विवेक भारती ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई, जिसके बाद यह दौड़ विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज के सामने होती हुई छोटू राम चौक के बाद ढांड रोड व शोरेवाला रोड के रास्ते होते हुए वापस छोटू राम इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शहरवासियों में बढ़चढ़ भाग लिया और एकता का संदेश दिया। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी ओर से किए गए साहसिक कार्य की वजह से लौह पुरुष और सरदार जैसी उपाधियों से नवाजा गया। सरदार पटेल की जयंती पर भारत देश में जगह जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन हो रहा है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता में एकता का महत्व समझाता है। हम सबको सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे हर रोज व्यायाम करें और स्वयं नशे से दूर रहते हुए अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस मौके पर एसडीएम अजय सिंह, डीएसओ राज रानी, डीएसपी सुशील प्रकाश, जीएम रोडवेज कमलजीत, पूर्व डीएसओ जसवंत सिंह, कोच गुरमीत, जोगिंद्र, राजेश, प्रशांत, देवेंद्र, विजय, सुरेंद्र, चेतन शर्मा, सुरेंद्र प्रताप, राजकुमार, अनिल, सुंदर दत्त, शैलेस, गीता, रीटा, पिंकी, ऊषा, अमरजीत के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे। डीसी डॉ. विवेक भारती ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को शपथ दिलाई।

जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीवन। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नगर के समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समाजसेवी सुरेंद्र सरदाना व राजन मेहता ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में भी जाना जाता है। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे और स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने।
विज्ञापन


सरदार पटेल ने भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश की 562 रियासतों को भारतीय संघ में विलय करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल रणनीति से स्वतंत्रता प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की सोच थी कि भारत को एकजुट रहना चाहिए, ताकि वह विकसित हो सके। उन्होंने हमेशा समाज में समानता और एकता की बात की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें