फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा करने से होता है नुकसान

Tue, 19 Nov 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत डीएसपी कुलदीप बैनीवाल के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों व आम जन को नशे के दुष्प्रभावों बताते हुए कहा कि न केवल विद्यार्थी जीवन, बल्कि आने वाली जिंदगी में हमें नशे से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। उन्होंने कहा कि नशा करने से शारीरिक, आर्थिक व मानसिक रूप से नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम के खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


इस मौके पर पुलिस प्रशासन से सुनील संधू ने कहा कि उनके आस-पड़ोस में अगर कोई व्यक्ति नशे का आदी है और वह नशे से निजात पाना चाहता है तो वह जिला नागरिक अस्पताल कैथल में बिना कोई शुल्क दिए नशे की लत से छुटकारा पा सकता है।

इस अवसर पर शिक्षक सिमरनजीत सिंह, परमजीत, जितेंद्र सिंह, रेखा, शमशेर व रितु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें