फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ट्रक लेकर लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला के व्यक्ति ने अपने चालक पर ट्रक लेकर लापता होने और उसे स्क्रैप में कबाड़ी के पास बेच देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डंडोता निवासी युसूफ ने बताया कि उसने अपना ट्रक चीका यूनियन में लगाया हुआ है और उस पर वकील कॉलोनी निवासी रविंद्र को ड्राइवर रखा है। 25 दिसंबर की शाम रविंद्र ने यूनियन से ट्रक का नंबर अमृतसर भाड़े के लिए लगाया था। इसके बाद रविंद्र ने ट्रक लोड नहीं करवाया और बिना बताए कहीं चला गया। जब भी वे उसके मोबाइल पर संपर्क करते हैं तो एक दो घंटी के बाद फोन कट जाता है। तभी से अपने ट्रक की तलाश कर रहे है, लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि ट्रक चालक रविंद्र ने ट्रक को किसी कबाड़ी के पास स्क्रैप में बेच दिया है। पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें