फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: हरियाणा-पंजाब बॉर्डर स्थित गांव खरकां में डीआरआई का छापा, 45 करोड़ की छह किलो हेरोइन बरामद

Thu, 12 May 2022 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

नारकोटिक्स विभाग ने छापे की पुष्टि की। टीम ने 32 लाख 83 हजार रुपये भी बरामद किए। कैथल, लुधियाना व दिल्ली में एक साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
डीआरआई टीम द्वारा बरामद छह किलो में से आधा किलो हेरोइन का पैकेट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर स्थित हरियाण के कैथल जिले के गांव खरकां में मंगलवार रात को केंद्रीय खुफिया एजेंसी डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने छापा मारा। वहां युगांडा से सात साल पहले लौटे युवक के घर से छह किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ में टीम ने 32 लाख 83 हजार रुपये भी बरामद किए। टीम की कार्रवाई पूरी रात जारी रही।

विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब तीन बजे एनसीबी की टीम ने जब हेरोइन की पुष्टि कर दी तब डीआरआई की टीम सुबह सात बजे तक कागजी कार्रवाई कर दिल्ली लौट गई। दिल्ली के शाहीन बाग से पिछले दिनों 100 करोड़ रुपये की 50 किलो हेरोइन जब्त के मामले से भी इस कार्रवाई को जोड़ा जा रहा है।

स्थानीय पुलिस को भी छापा मारने के बाद मौके पर बुलाया गया। बाद में एसपी कैथल ने मीडिया से बातचीत में इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एक साथ कैथल, लुधियाना और दिल्ली में भी छापा मारा गया है। जानकारी के अनुसार, डीआरआई की टीम में शामिल पांच अधिकारी मंगलवार रात को गांव खरकां में पहुंचे। वहां पर उन्होंने बलविंद्र उर्फ काला नामक व्यक्ति के घर पर जाकर तलाशी का नोटिस दिया। हालांकि टीम को न बलविंद्र उर्फ काला घर पर मिला और न कोई संदिग्ध सामान।
विज्ञापन


इस बीच वहां पर भीड़ जुट गई। टीम की सूचना पर तब तक स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद घर की फिर से तलाशी ली गई तो पुलिस टीम ने घर में एक पेटी में रखे 12 पैकेट बरामद किए। इनमें प्रत्येक का वजन आधा किलो था। साथ ही टीम ने 32 लाख 83 हजार रुपये भी बरामद किए।

इसके बाद गांव के सरपंच व परिवार के अन्य सदस्यों को मौके पर बुलाया गया। विभाग की टीम ने नशीले पदार्थ की जांच के लिए दिल्ली से नारकोटिक्स विभाग की टीम को बुलाया। यह टीम बुधवार तड़के करीब तीन बजे पहुंची। उसने जांच के बाद बरामद पैकेट में भरी सामग्री को हेरोइन बताया। इसके बाद टीम बरामद हेरोइन और नकदी लेकर गांव रामथली में स्थित पुलिस चौकी पहुंची। वहां टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई की। यहां टीम ने परिवार के सदस्यों व गांव के सरपंच मुख्तार सिंह से कई कागजों पर हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद बरामद माल लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई।

बाद में इस कार्रवाई की एसपी मकसूद अहमद ने पुष्टि की। उन्होंने बताया कि डीआरआई की टीम ने खरकां गांव में छापा मारा था। इस दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला। एसपी ने कहा कि दिल्ली, लुधियाना व कैथल में तीनों जगह एक साथ ऑपरेशन किया है। बड़ी मात्रा में रिकवरी भी हुई है। डीआरआई की कार्रवाई है तो निश्चित तौर पर यह एक अंतरराष्ट्रीय रैकेट है। उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में ज्यादा जानकारी डीआरआई ही दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें