कैथल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर कोयल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार की रात एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कैथल इकाई का गठन किया गया। इस दौरान एएसआई के प्रदेश महासचिव डॉ. राजेश गोयल को कैथल का जिला प्रधान चुना गया।
कार्यक्रम में हरियाणा मेडिकल काउंसिल के चेयरमैन डॉ. आरके अनेजा ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। रोहतक पीजीआई में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आरके कड़वासरा, वरिष्ठ सर्जन अंबाला डॉ. राजीव अग्रवाल, एएसआई हरियाणा इकाई के प्रधान डॉ. सुरेश जैन, एएसआई के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. आरके चौधरी, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. निवेश अग्रवाल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में डॉ. रामकीर्ति गर्ग को सचिव, डॉ. डीपी गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
सभी वरिष्ठ चिकित्सकों ने एएसआई की कैथल इकाई के गठन पर बधाई दी। साथ ही कहा कि चिकित्सकों में एकता बहुत जरूरी है। सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा के काम को आगे बढ़ाना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. आरके अनेजा ने चिकित्सकों को चिकित्सीय पेशे की गरिमा बनाए रखते हुए ऐसा कोई कार्य न करने का आह्वान किया, जिससे चिकित्सकों के सम्मान को ठेस पहुंचें।
हरियाणा इकाई के पूर्व प्रधान एवं पूर्व विधायक भिवानी डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि यहां आकर पुराने साथियों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश गोयल ने संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक गर्ग, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. जेडी पोपली, डॉ. विनोद गौत्तम, डॉ. संजीव जिंदल, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नवीन बंसल, डॉ. एचएस छतवाल, डॉ. सुधीर जैन, डॉ. राजीव सूद, डॉ. किरणदीप शाह, डॉ. मीनाक्षी गोयल, डॉ. एसके सिंघल, डॉ. एसएन सिंगला, डॉ. एके मित्तल, डॉ. ऋषभ जिंदल आदि मौजूद रहे।