28-गुहला चीका। दीक्षांत समारोह में एक छात्रा को उपाधी प्रदान करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व
- फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। डीएवी कालेज चीका में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों की डिग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वैश्विक परिदृश्य बड़ी तेजी से बदल रहा है। पिछले सात वर्षों में वैश्वीकरण और औद्योगीकरण का बड़ी तेजी से विकास हुआ है। इस दौर में विद्यार्थियों को परंपरागत पद्धतियों के साथ साथ रोजगार और कौशल के लिए नए क्षेत्रों की तलाश करनी होगी। इससे पूर्व कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अवतार सिंह ने उपस्थित आगंतुकों का अभिनंदन किया। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रमेश लाल ढांडा ने उपस्थित स्नातकों और पैरा-स्नातकों को अपनी ओर से बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान डीएवी स्कूल समाना के प्रिंसिपल मोहन लाल ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उपस्थित स्नातकों और परास्नातकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस समारोह में मुख्य रूप से कॉलेज के पूर्व कर्मचारी डॉ. केके मोदगिल, प्रो. प्रदीप बंसल, डॉ. आरएल वाधवा, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल मैडम पूनम सिंह, अवतार सिंह, डॉ. बंसल ने शिरकत की। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह ने किया।