फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा की

विज्ञापन
Discussed with parents about new education policy - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों की वर्ष भर की प्रगति रिपोर्ट, विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, बच्चों को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं व सरकार की नई शिक्षा नीति को लेकर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। यह आयोजन 28 अक्तूबर तक 2 दिन का है।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक लगभग 66 प्रतिशत बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट लेने पहुंचे। प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने बताया कि इस बैठक की पूर्व तैयारी की गई थी। पूरे विद्यालय को चार जोन में बांटकर सभी कक्षा प्रभारियों को परीक्षा परिणाम, प्रगति रिपोर्ट, गतिविधियों का विवरण, सरकारी सुविधाओं की जानकारी व विद्यालय के शैक्षणिक माहौल संबंधी दस्तावेजों के साथ व्यवस्थित स्थान पर बैठाया गया था। अभिभावकों को बच्चों की सही जानकारी मिल सके इसके लिए सभी अध्यापक अपने स्थान पर मौजूद रहे।
दूसरी ओर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योड़क में भी अभिभावक-अध्यापक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रकम सिंह ने की। उन्होंने बताया कि यह बैठक कक्षा पहली वे बारहवीं तक पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए की गई। माता-पिता को विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें