फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राथमिकता के आधार पर होगा हर गांव का विकास ः नवीन

Fri, 05 Jul 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोकसभा के प्रत्येक गांव में विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। जल्द ही वे हर एक गांव में जाकर लोगों का धन्यवाद करेंगे व हर एक गांव की समस्याएं जान उनका समाधान करवाएंगे। सांसद नवीन जिंदल अग्रवाल धर्मशाला चीका में आयोजित धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति चुना जाता है तो वह सभी के लिए समान रूप से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध होता है। वे भी सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी उनके लिए मंच पर बैठे व्यक्ति के समान प्रिय है। नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। इसके साथ साथ प्रत्येक वर्ग की आय कैसे बढ़े और वे कैसे आर्थिक रूप से समृद्ध हो इन सब योजनाओं पर भी विशेषज्ञों एवं केंद्र सरकार की मदद से काम किया जाएगा।

समारोह में विभिन्न समाज के लोगों द्वारा सांसद नवीन जिंदल को पगड़ी पहना सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, रवि तारांवाली, राजेश शर्मा पिंटू, एडवोकेट रामचंद्र शर्मा, मंडल प्रधान लीला राम गर्ग, सुभाष शर्मा सीवन, साहब सिंह कांगथली, रामस्वरूप जिंदल, मांगे राम जिंदल, हिंद सरोवर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें