फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कपिल मुनि की धरती से श्रद्धालु अयोध्या रवाना

Fri, 05 Jul 2024 06:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कपिल मुनि की धरती से वीरवार को श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। लघु सचिवालय परिसर से वीरवार को सांसद नवीन जिंदल व विधायक लीलाराम ने तीर्थ यात्रा योजना के तहत वीरवार को वोल्वो बस को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

इससे पहले सांसद, विधायक, डीसी प्रशांत पंवार ने बस में श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। इस दौरान श्रद्धालुओं को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर एक-एक बैग भी उपलब्ध करवाया, जिसमें यात्रा से संबंधित सामान उपलब्ध करवाया गया था।
विज्ञापन


सांसद जिंदल ने कहा कि आज कपिलमुनि की धरती से श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। लंबे समय के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का दिव्य मंदिर बनाया गया है, जिसके दर्शन के लिए हर देशवासी के मन में दर्शन की भावना है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने की वजह से कुछ लोग तीर्थ स्थालों के दर्शन से वंचित रह जाते हैं, ऐसे बुजुर्गों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने सरकारी खर्च पर तीर्थ स्थानों के दर्शन कराने की पहल की है।

कहा कि अब तक सैंकड़ों यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके है। विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार द्वारा किया गया है, जोकि काफी सराहनीय है। मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य करवा रहे हैं। हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए हरियाणा सरकार अनेक योजनाओं को क्रियान्वयन कर रही है।

डीसी प्रशांत पंवार ने सभी श्रद्धालुओं को सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से भेजी गई किट श्रद्धालुओं को वितरित की। बताया कि श्रद्धालु रामलला के दर्शन करके छह जुलाई को कैथल वापस पहुंचेगे।
विज्ञापन


परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार सरकार की तरफ से जारी हिदायतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. पवन कुमार, डीआईपीआरओ आत्मा राम कसाना, हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, कुशल पाल, नरेश मितल, भाग सिंह खनौदा, विकास कठवाड़, सतु कठवाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें