फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया से बचाव की तैयारियों में जुटा विभाग

विज्ञापन
20-कैथल। पानी की टेंकी में डेंगू की जांच करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव की तैयारियों में जुटा है। इसके लिए शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की टीमें मकानों व दुकानों की छतों, पानी की टंकियों, खाली पड़े टायरों, तालाबों और अन्य ऐसे स्थानों पर जाकर जांच कर रही हैं। जांच के अलावा अगर किसी स्थान पर लारवा दिखाई देता है तो वहां के मालिक को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है कि भविष्य में इस स्थान पर पूरी सफाई रखें।
विज्ञापन

1200 से ज्यादा कर्मचारी अभियान को दे रहे गति
गौरतलब है कि जुलाई माह की शुरुआत से ही जिले में डेंगू रोधी माह मनाया जा रहा है। इस अभियान को गति देने के लिए विभाग द्वारा 1200 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें 100 के करीब सक्षम युवा, 900 से ज्यादा आशा वर्कर और 200 के करीब स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। ये कर्मचारी जांच के साथ-साथ जिला वासियों को जागरूक भी कर रहे हैं।
बारिश के मौसम के साथ ही लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों की भरमार शुरू हो गई है। डेंगू व मलेरिया को रोकने के लिए विभाग की टीमों द्वारा तालाबों में भी गंबूजिया मछली डाली जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंबूजिया मछली डेंगू के लार्वा को खत्म करती हैं। इसके साथ-साथ गांवों में पंचायतों को भी डेंगू से बचाव के प्रबंधों के बारे जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया से बचाव के नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. संदीप जैन ने कहा कि वैसे तो नोटिस के बाद तकरीबन सभी स्थानों पर सफाई हो रही है। अगर फिर भी दोबारा जांच में कहीं लारवा मिलता है तो दुकान या मकान के मालिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि बीमारियों को रोकने में विभाग का सहयोग करें। अपने आसपास सफाई रखें और लंबे समय तक पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें