10-कैथल। जिला नागरिक अस्पातल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Kaithal
जिले में शनिवार को भी कोई कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। एक व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव केस 13 रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 203 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 846 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.68 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 13 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। जिले मेें अभी तक 3 लाख 23 हजार 470 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को 518 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक के तौर पर 5220 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 4730 कोविशील्ड तथा 490 कोवॉक्सीन है।