फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 6 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। सभी सावधान रहते हुए अपने घरों और आस-पास कहीं भी जलभराव न होने दें। साथ ही ऐसा पानी, जिसे खत्म न किया जा सके, उसमें तेल और दवाएं डालने का प्रयास करें। मंगलवार को जिले में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक बात्ता, फ्रेंड्स कॉलोनी, सीवन गेट, मलिक नगर चीका, मॉडल टाउन जींद रोड कैथल, देवबन में एक मामला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार डेंगू के मच्छर से बचाव के लिए जरूरी है कि घर में अन्य संस्थानों में खाली पड़ी वस्तुओं में बारिश का पानी एकत्रित न होने दें। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसीलिए सावधान रहें। फ्रीज आदि के पीछे एकत्रित होने वाले पानी को भी खत्म कर दें। यदि आस-पास ज्यादा मात्रा में पानी खड़ा है तो उसमें तेल आदि डाल दें। सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा का कहना है कि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया हुआ है। साथ ही जहां पर केस मिले हैं, वहां आवश्यक सैंपलिंग और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें