फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक आवास पर आंगनबाड़ी कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। सरकार की वादाखिलाफी का आरोप लगाकर आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने चीका अनाज मंडी में ब्लॉक प्रधान रीना भूसला की अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर प्रदर्शन में शामिल हुईं और विधायक ईश्वर सिंह के निवास पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव शकुंतला ने बताया कि सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है और आंदोलनरत वर्करों की मांग पूरी न करके उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी उत्पीड़न की कार्रवाईयां तेज करेगी, आंदोलन उतनी ही तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही राज्य की मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
प्रदर्शन में किसान यूनियन के संगठनों ने भी अपनी हिस्सेदारी की और विश्वास दिलाया कि उनके मान सम्मान के लिए किसान यूनियन एकता उगराहा और अखिल भारतीय किसान सभा हमेशा तैयार रहेगी। प्रदर्शन में राजबाला, नीतू, मोहिनी सैनी, अनीता, कुलदीप कौर, उर्मिला, अभिषेक शर्मा, बलजिंद्र सीड़ा, कंवरजीत सिंह, प्रताप सिंह, चरणजीत कौर, जसपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगबीर मान, धूप सिंह मलिक सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें