फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निलंबन वापस करवाने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो के पूर्व स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार के निलंबन को वापस करवाने और एफआईआर रद्द करवाने के लिए कई संगठनों ने सोमवार को हनुमान वाटिका से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। बाद में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी और जिला उपायुक्त प्रीति सिंह से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा।

इसके माध्यम से पूर्व स्टेशन सुपरवाइजर सुनील कुमार की बहाली की मांग के साथ उन पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ उचित व आवश्यक कार्रवाई की मांग के साथ महिला कंडक्टर की ओर से लगाए गए आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर हनुमान वाटिका कैथल में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सभा की। इसमें अनेक सामाजिक व कर्मचारी व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सभा की अध्यक्षता हरियाणा अनुसूचित जाति रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पूर्व उप प्रधान कमल कुमार निंबल, जन कल्याण सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश टांक, मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र जाडरा ने की।

कैथल डिपो के स्थानीय महाप्रबंधक के तबादले की मांग के साथ एक अन्य कर्मचारी के तबादले की भी मांग की गई। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ नेता सुरेश बिलौनिया ने कहा कि जिला प्रशासन 10 दिन के अंदर इन सभी समस्याओं को हल करें अन्यथा हमें मजबूर होकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

रोडवेज कर्मचारी नेता तरसेम सिंह ने कहा कि सुनील कुमार पर लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद है। महिला कर्मचारी ने एक तो अपनी ड्यूटी नहीं निभाई। दूसरी ओर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर प्रशासन का समय भी खराब कर रही है।

महाप्रबंधक को उसे रूट पर भेजना चाहिए। प्रदर्शन के बाद एक सात सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया, यह टीम जल्द ही परिवहन मंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगी और हरियाणा रोडवेज कैथल में हो रहे भ्रष्टाचार से संबंधित दस्तावेज सौंप कर जांच करवाने की मांग करेंगी। मंच संचालन कर्मबीर पठानिया ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पप्पू लांबा, चंद्रभान शिमला, शेर सिंह, अभिरंजन गौतम, डॉ. कर्मबीर टंडन, नरेश कुमार, रामफल, बिजेंद्र राठी, रामनिवास मुवाल, संजय कुमार, मंगल सिंह, कर्मबीर, सुरेश द्रविड़, रमेश कुमार, इंद्र सिंह धानिया, सेवा राम बालू, राजेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, बाबूलाल कबीर पंथी, ईश्वर सिंह, कमलकांत वर्मा, गुरदेव जांगड़ा, सरदार हरदेव सिंह, सुभाष जांगड़ा, विजय कुमार, मनोज बौद्ध, बसपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुराड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें