फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: संगठन को मजबूत बनाने, आपसी तालमेल और सदस्यता बढ़ाने पर मंथन

विज्ञापन
सामाजिक चिकित्सक महासंघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। सामाजिक चिकित्सक महासंघ जिला कमेटी की बैठक डॉ. राजन गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में आपसी तालमेल बढ़ाने, सदस्यता का विस्तार करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा करना रहा। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में इंडियन मेडिकल प्रेक्टिशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष सैनी मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने कहा कि एकता में रहकर संगठन और समाज के लिए बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने सभी साथियों से मिलजुलकर कार्य करने और संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सामाजिक चिकित्सक महासंघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने भी बैठक में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में संगठन की सदस्यता है और इसे और अधिक बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से जिम्मेदारीपूर्ण प्रैक्टिस करने और सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष डॉ. तेजपाल खटकड़ ने बाहर से पहुंचे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिला कमेटी के सभी साथी मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे और सदस्यता बढ़ाने के साथ संगठन की गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक के दौरान राज्य कमेटी में शामिल किए गए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. तेजबीर मलिक, डॉ. पवन रोहेड़ा, सिवन ब्लॉक से डॉ. राजन गुप्ता और डॉ. राजेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें