फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में पहुंचे डीसी, खेत में लगी मिली आग

विज्ञापन
DC reached the fields, fire found in the field - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिले में प्रदूषण का स्तर धीरे-धीरे नीचे तो आ रहा है। लेकिन भी भी सामान्य पर्यावरण से यह काफी दूर है। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 282, अधिकतम 376 व न्यूनतम 115 रहा। 100 से नीचे एक्यूआई को पर्यावरण के लिए ठीक माना जाता है। लगातार चल रहे खराब पर्यावरण व जिले में छाए स्मॉग को देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट नजर आ रहा है। डीसी प्रदीप दहिया शनिवार को खुद उन खेतों में पहुंच गए, जहां आग लगी हुई मिली।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न गांवों में फानों में लगी आग के घटनाओं के अंतर्गत दौरा किया। गांव क्योड़क, दयौरा, खुराना, खरक पांडवा, मटौर, बड़सिकरी खुर्द, जुलानी खेड़ा के अलावा अन्य गांवों का भी निरीक्षण किया। मौके पर फाने में आग लगाते हुए पाए जाने वाले जुलानी खेड़ा के किसान पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीमें पूरी निगरानी और सतर्कता से अवशेषों में आग लगाने वाली घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं।
गांवों में पटवारी, ग्राम सचिव, नंबरदार, मौजिज व्यक्ति द्वारा निगरानी की जा रही है। पहले भी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि यदि उनके क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति खेतों में फानों में आग लगाता मिलता है तो किसान के साथ-साथ संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी स्कीमों का लाभ लेकर पराली प्रबंधन करें और अपनी आय में वृद्धि करें। इस मौके पर सीटीएम अमित कुमार के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें