फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कूद प्रतियोगिता में दलजीत रहे प्रथम

Wed, 23 Aug 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज में मंगलवार को खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार को एथलेटिक कोच सतनाम सिंह व एईईओ महताब सिंह ने शुभारंभ किया। 19 आयु वर्ग में तिहरी कूद में कोहिनूर एकेडमी का दलजीत प्रथम व चीका स्कूल का चेतन द्वितीय रहा।
विज्ञापन


14 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सागर प्रथम रहा, अंडर 17 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल चीका का यतीन प्रथम व डीएवी स्कूल का दिपांशुु द्वितीय रहा। अंडर 17 आयु वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में हरिगढ़ स्कूल का नवजोत प्रथम वटटियाना स्कूल का लवजोत द्वितीय रहा।

अंडर 19 आयु वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में एवी विद्या मंदिर का किरतपाल प्रथम व कुरुक्षेत्रा स्कूल भागल का अमीष द्वितीय रहा। गोला फेंक अंडर 17आयु वर्ग में डीएवी स्कूल का अरमानदीप प्रथम व कर्म सिंह स्कूल का धु्रव द्वितीय रहा। 17 आयु वर्ग में जैवलिन थ्रो में चीका स्कूल का प्रिंस प्रथम व डीएवी स्कूल का रोहनप्रीत द्वितीय रहा। 19 आयु वर्ग में 110 मीटर बाधा दौड़ में कोहिनूर अकादमी का नवदीप प्रथम व दाबा स्कूल का राजेश द्वितीय रहा।
विज्ञापन


डीपीई विजय भूरा ने बताया कि सभी बच्चों ने बहुत ही अनुशासन के साथ खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर पीटीआई इंद्रावती, नछतर सिंह, भारत भूषण, कौशल पाल, राजेश ढिल्लो, महताब सिंह, रेखा रानी, देवेंद्र कुमार, धमेंद्र, दिनेश शर्मा, मनविंद्र व बलविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें