CTM flagged off the vaccination campaign
- फोटो : Kaithal
कैथल। समाज सेवी संस्थाओं की मदद से टीकाकरण का कार्य तेज करने के डीसी के निर्देशों के बाद शुक्रवार को जिला रेडक्रास सोसायटी कैथल से टीकाकरण टीमें रवाना हुईं। सीटीएम अमित खोखर ने टीकाकरण की टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये टीमें लगातार शहर के विभिन्न बाजारों में जाकर दुकानदारों को टीके लगाएंगी। उनके साथ जिला रेडक्रास सोसायटी के वालंटियर भी रहेंगे।
नोडल अधिकारी डॉ. बीरबल दलाल ने बताया कि यह कार्य रेडक्रास सचिव रामजी लाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर पवन कुमार, रामपाल शर्मा, गुरुदेव सिंह, जगजीत सिंह, डॉ. आशीष गोयल, डॉ. कुशल, डॉ. विपुल सिंघानिया मौजूद रहे।