फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ व सीटू ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ व सीटू से जुड़े कर्मचारियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जरनैल सिंह व सीटू के जिला उपप्रधान बसाऊ राम चंदाना ने की।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, जिला सहसचिव ओमपाल भाल, उपप्रधान छज्जूराम, सीटू के जिला कमेटी सदस्य अजय पबनावा व नवाजा राम ने कहा कि कर्मचारियों व मजदूरों ने किसानों की जायज मांगों व आंदोलन का शुरू से ही पूर्ण समर्थन किया है। सरकार सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करे व बिजली संशोधन बिल 2021 वापस लिया जाए। इसके अलावा उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, ठेका प्रथा समाप्त करने, श्रम कानूनों को रद्द करने, बर्खास्त कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने व परियोजना कर्मियों को कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर 28 नवंबर को जवाहर पार्क में आगामी रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें