फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करोड़ाें बिल बकाया, अब कटेंगे बिजली कनेक्शन

Sun, 03 Mar 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय में एक्सईएन प्रदीप श्योकंद ने बकाया बिजली बिल वसूली के संदर्भ में कर्मचारियों की बैठक ली। एक्सईएन प्रदीप श्योकंद ने बताया कि अंत्योदय योजना के तहत जिस उपभोक्ता की वार्षिक आय एक लाख से कम व एक वर्ष में 1800 यूनिट हो वह उपभोक्ता 3600 रुपये एक मुश्त में बिल भरकर अपना बकाया बिल माफ करवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिनकी बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे उपभोक्ता अपने कनेक्शन भी शुरू करवा सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि बिजली के बकाया बिल वसूली अभियान को तेज करें। जो उपभोक्ता बिजली बकाया बिल नहीं भर रहे हैं उनके मौके पर मीटर उतारकर कनैक्शन काट दें।
उनके अनुसार राजौंद सब डिवीजन के तहत आने वाले सभी गांव में साढ़े चार करोड़ रुपये के करीब बिजली के बिल बकाया है। उन्होंने सभी बिजली बिल के बकाया उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि बिजली के बकाया बिल जल्द भरें और विभागीय कार्रवाई से बचें। इस मौके पर जेई जगदीश, सतीश, अशोक, साहब सिंह समेमत अश्वनी, राजेंद्र व नरेश फौरमैन, अश्वनी, रमेश, कुलदीप सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें