फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पेपर लीक मामला:  2 अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 70 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

पुलिस की ओर से इस मामले में मुख्यारोपी सहित पूरे गिरोह का भांडाफोड़ किया जा चुका है। वहीं अन्य वांछित आरोपियों के लिए छापेमारी जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में कैथल सीआईए-1 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कैथल पुलिस द्वारा अब तक 70 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले की जांच दौरान सीआईए-1 की टीम द्वारा गांव सेगा निवासी प्रवीन व ढुंडवा निवासी सन्नी उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रवीन व सन्नी उर्फ सोनू ने थुआ निवासी रमेश से हरियाणा सिपाही पेपर की अपने लिए आंसर की 10 से 12 लाख रुपये में प्राप्त की थी। 

इस मामले में कैथल पुलिस द्वारा सभी 11 इनामी आरोपियों सहित कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि कैथल सीआईए-1 पुलिस की टीम द्वारा 7 अगस्त को माता गेट कैथल के पास से हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा लीक करवाने के मामले में खापड़ निवासी संदीप व गौतम सहित प्योदा निवासी नवीन को आंसर की सहित काबू किया गया था। पुलिस की ओर से इस मामले में मुख्यारोपी सहित पूरे गिरोह का भांडाफोड़ किया जा चुका है। वहीं अन्य वांछित आरोपियों के लिए छापेमारी जारी है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें