कैथल-सजूमा रोड पर हेफेड गोदाम के निकट एक चारा व्यापारी से दो बाइक सवार युवकों ने 95 हजार 600 रुपये छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में देर रात तक केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पशु व्यापारी कैथल के शक्ति नगर निवासी मोहन ने बताया कि वह चारा खरीदने व बेचने का काम करता है। रविवार को गांव सजूमा में रमेश सैनी के 95 हजार 600 रुपये देने गया था। यह राशि उसे रमेश से खरीदी गई करीब एक लाख रुपये की तूड़ी के बदले देनी थी। वह सुबह उसके घर गया तो वह वहां नहीं मिला। जिस कारण वह वापस कुतबपुर के रास्ते अपने घर के लिए चला था। रास्ते मे दो नौजवान उसकी बाइक के आगे-पीछे अपनी बाइक चलाते रहे।
जैसे ही वह हेफेड गोदाम के निकट पहुंचा तो दोनों लड़कों में से एक ने उसकी जेब में रखे पैसे खींच लिए। जिससे उसका कुर्ता भी फट गया। उसने जैसे ही उनका पीछा कर अपने रुपये लेने चाहते तो पीछेबैठे लड़के ने उसकी ओर कैंची चलाई। जिससे वह पीछे हट गया। इसके बाद दोनों लड़के उसके रुपये लेकर फरार हो गए। उसने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं मिला। फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस-घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने रास्ते में दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फिल्हाल पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है