फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी से अवैध पिस्तौल बरामद

Wed, 03 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
पिस्टल - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीआईए-2 पुलिस ने दुराचार और चरस तस्करी में सजा काट रहे आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया है। अदालत से दोनों मामलों में सजायाफ्ता उच्च न्यायालय से जमानत हासिल किए हुए था। आरोपी को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में एएसआई जितेंद्र कुमार की टीम शाम को गश्त करते हुए कलायत से तितरम की तरफ आ रहे थे। चौधरी वैष्णो भोजनालय कैलरम के पास एक सदिंग्ध युवक पुलिस को देखकर  कच्चे गड्डे में बैठ गया। पुलिस ने संदिग्ध बलकेश उर्फ टोनी निवासी चौशाला को काबू कर 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद किया। पुलिस ने थाना कलायत में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी और उसका एक अन्य साथी 8 जून 2010 को जिला व सत्र न्यायालय कैथल द्वारा दुराचार मामले में 10 वर्ष कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा में दोषी है जो हाल ही में उच्च न्यायालय से जमानत हासिल करके बाहर आया हुआ है। बता दे कि थाना सदर कैथल के अंतर्गत आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने 22 अप्रैल 2009 को एक नाबालिग को फुसला कर भगा कर ले गया और जबरन दुराचार किया। सदर पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल 09 को गिरफ्तार कर नाबालिग बरामद कर ली गई थी। आरोपी बलकेश पंचकुला सैक्टर 20 थाना के एक चरस तस्करी मामले में भी अदालत द्वारा 4 वर्ष कारावास का सजा किया जा चुका है। जिसमें आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें