फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत तीन चोर दबोचे

Wed, 03 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बाइक चोर - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक बिक्री करने की फिराक में खड़े तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। सदर कोतवाली के तलैया चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह को सूचना मिली की चोरी की बाइक बिक्री करने के इरादे से तीन चोर बाइक लेकर ईदगाह जलालपुर पनवारा मार्ग से आ रहे है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी ने सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व कला चौकी प्रभारी रवींद्र नाथ यादव को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


जलालपुर पनवारा रोड पर ईदगाह के निकट बने मंदिर के पास पुलिस छिपकर बाइक सवार चोरों की तलाश करने लगी। तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन चोर निकले। उसी समय पुलिस ने आगे से घेर लिया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों को पकड़ लिया। बरामद हुई अपाचे बाइक के कागजात मांगे तो नहीं दिखा सके।

बाद में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम शहर के मोहल्ला मीराटोला निवासी शमीम उर्फ राजा पुत्र रहीश अहमद, बिलौचीपुरा निवासी आशिफ पुत्र मो. चांद खां, सफदरगंज मोहल्ला निवासी गोलू उर्फ कृष्ण कुमार कटियार पुत्र रविश चंद्र कटियार बताया। पुलिस बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह बताया कि बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम प्रकाश में आए है। जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें